ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/11/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन/सरई थाना अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरई से 2 दिन पहले दोपहर 1:30 बजे के आसपास एक 10 वीं का छात्र आशीष कुमार जायसवाल पिता केशव प्रसाद जायसवाल निवासी कोनी स्कूल से गायब हो गया था ।

वही जब शाम को छात्र आशीष जायसवाल घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों द्वारा चारों तरफ खोज बीन किया गया जब कहीं पता नही चलने पर सरई थाने में भी सूचना दिया गया था ।
*वही जिसके बाद आज गायब हुये छात्र की शव होने की आशंका जतायी जा रही है जो हायर सेकेंडरी स्कूल सरई के पीछे एक तालाब है जो आज देर शाम लगभग 4 से 5 बजे एक शव देखा गया और वही सरई थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal