Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“टीकाकरण महाअभियान” के तहत जिले भर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के 360 टीका केंद्रों में वैक्सीनेशन जारी, दिव्यांग महिला ने लगवाया टीका, हौसले बुलंद

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/11/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज “टीकाकरण महाअभियान” के तहत जिले भर के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के कुल 360 टीकाकरण केंद्रों में पहले एवं दूसरे डोज का टीका लगाने के लिये अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर टीकाकरण प्रारंभ कराया गया ।

जिसमें बैढन शहरी क्षेत्र के जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के पास डी.डी.आर.सी. भवन, वार्ड 40 पुराना जिला चिकित्सालय, वार्ड 39 के शास. प्राथमिक कन्या विद्यालय, वार्ड 41 के शास. प्राथमिक विद्यालय गनियारी (पोस्ट आफिस रोड) में पहले एवं दूसरे डोज का वैक्सीन कोविशिल्ड (84 दिन) और को- वैक्सिन (28 दिन) दोनों कम्पनियों का टीकाकरण किया जा रहा है ।

वही प्रत्यक्ष आंखों से देखा कि वार्ड क्र. 39 टॉकीज के पास बैढन की रहने वाली दिव्यांग लोली साकेत पिता लक्ष्मण साकेत उम्र 33 वर्ष जो दोनों पैर से पूरी तरह से विकलांग है चल फिर नही सकती है जो आज ऑटो रिक्शा से आकर टीकाकरण महाअभियान में अपना पहला डोज का को – वैक्सीन का टीका लगवाया और वही उन्होंने अच्छा महसूस किया ।

वहीं पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो शरीर से अच्छे खासे हैं सब कुछ कर सकते हैं फिर भी टीकाकरण केंद्र में आकर टीकाकरण कराने में झिझक रहे है और ऐसे लोगों के लिये वार्ड प्रभारी, बीएलओ, पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता टीका लगवाने हेतु लगातार प्रेरित कर रहे हैं फिर भी टीका लगवाने के लिये तैयार नहीं हो रहे हैं और ऐसे लोगों को क्या कहा जाये ।

मौके पर मुख्य रूप से ड्यूटी के दौरान नगर निगम उपयंत्री पी.के.सिंह, वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह, आई.पी. नागर, जवाहरलाल पटेल, बीएलओ विजय कुमार चतुर्वेदी, टी.बी. सिंह, संतोष पाण्डेय, छोटेलाल शाह, समाजसेवी बृजेश शुक्ला, एस.एस. सिद्दीकी, कोटेदार- शिवसागर सेन, एनम सुशीला सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन सोनी, सायरा बेगम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...