
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के लिये परवेज अहमद की नियुक्ति की है ।
वही जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि परवेज अहमद के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह है और युवा एवं उर्जावान अध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक मोर्चा पहले से भी ज्यादा तत्परता से कार्य करेगा एवं संगठन को सशक्त बनाने मे अपनी अहम भूमिका निभायेगा ।
*जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल सहित पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने परवेज अहमद को उनकी नई भूमिका के लिये बधाई दी है और साथ ही आशा व्यक्त की है कि परवेज अहमद जिला अध्यक्ष के रूप मे पार्टी एवं अल्पसंख्यक मोर्चे को मजबूत बनाने मे अपनी अग्रणी अहम भूमिका निभायेंगे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal