Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क दुर्घटना में मृत छात्र की माँ ने लगायी कलेक्टर से गुहार एक माह बाद भी नहीं मिली सहायता राशि व नौकरी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन  लगभग एक माह पूर्व देवसर स्थित नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में छात्र नीरज प्रजापति की मौत हो गयी थी ।

छात्र की मृत्यु के पश्चात पहुंचे उपखण्ड अधिकारी देवसर द्वारा एक लाख रूपये की सहायता राशि व नौकरी प्रदान की जायेगी परन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही सहायता राशि मिली और वही थक हारकर मृतक की माँ ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर फरियाद लगायी है ।

आपको बता दें कि वे जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जन समस्याओं के लिये लगाये गये जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मटिहनी निवासी पूनम प्रजापति ने पहुँचकर आवेदन देते हुये बताया कि मेरे पुत्र नीरज प्रजापति देवसर विद्यालय में अध्ययन करता था और वही विद्यालय से आते समय सड़क पर हाइवा से एक्सीडेंट हो गया जिससे मेरे बेटे की मृत्यु हो गयी और उसने बताया कि उपखंड अधिकारी देवसर के द्वारा मौक़ा स्थल पर पहुँचकर मृतक के माता को आश्वासन दिया गया कि आपको 1 लाख रुपये व नौकरी दिया जायेगा लेकिन आज एक माह बीत जाने के बावजूद भी न ही मृतक के पिता को पैसा मिला और न ही नौकरी नहीं दिया गया और वही मृतक के पिता देवसर कार्यालय में जाते हैं तो उनको भगा दिया जाता है और टालमटोल किया जा रहा है ।

*पीड़ित महिला ने बताया कि इस संबंध आज़ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि हमारे आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मेरे परिवार को सहायता राशि व नौकरी दिलायी जाये जिससे मुझे हो रही समस्याओं से निजात मिल सके ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...