Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

टीकाकरण का महाअभियान” के तहत जिले भर के 360 केन्द्रों पर लगेगा कल कोविड का टीका

  • 1 लाख 30 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह?जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कल 24 नवम्बर को जिले मे आयोजित हो रहे कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के *”टीकाकरण महाअभियान”* के संबंध मे नोडल अधिकारियो एवं टीकाकरण कार्य मे लगे कर्मचारियो – वॉलेंटीरियो की बैठक विगत दिवस आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

वही बैठक मे कलेक्टर ने कहा कि जिले मे द्वितीय डोज के टीकाकरण महाअभियान के लिये 1 लाख 30 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिये सभी नोडल अधिकारी एवं टीकाकरण में लगे कर्मचारी वार्ड प्रभारी, आगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, बालेटियर अपने – अपने क्षेत्रो में व्यापक रूप से डोर टू डोर पहुचकर दूसरे डोज के टीकाकरण हेतु सूची अनुसार लोगो को पीला चावल भेट कर टीकाकरण के लिये आमंत्रित करे और उन्होने निर्देश दिया कि अपने – अपने क्षेत्रो मे गठित आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यो से सम्पर्क कर व्यापक रूप से सूची अनुसार दर्ज व्यक्तियो का टीकाकरण कराये जाने हेतु प्रचार – प्रसार कराये।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी 360 केन्द्रो पर टीकाकरण महाअभियान 24 नवम्बर को सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ होगा और उन्होने बताया कि महाअभियान के दौरान टीकाकरण का कार्य जिले की सभी ग्राम पंचायतो सहित नगर निगम के सभी वार्डो मे किया जायेगा और निर्धारित केन्द्रो पर मुख्य अतिथियो से दीप प्रज्जवलन कराकर टीकाकरण का शुभारंभ करे और टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी टीकाकरण केन्द्रो मे वैक्सीन की डोज सुबह 6:30 बजे तक उपलब्ध कराये और साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर रिसीवर की नियुक्ति की जाये और वही टीकाकरण केन्द्रो मे टीकाकरण का कार्य निर्धारित समय पर शुरू कर दिया जाये और टीकाकरण केन्द्रो मे मोबाईल वैन की व्यवस्था करे ताकि बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियो का भी टीकाकरण कराया जा सके ।

वही कलेक्टर ने नोडल अधिकरियो को निर्देश दिये कि आम लोगो के सहूलियत के अनुसार टीकाकरण केन्द्र स्थापित कराये ताकि अधिक से अधिक लोगो को संबंधित केन्द्र पर टीकाकरण हो सके और यदि प्रथम पाली में स्थापित केन्द्र पर कम व्यक्तियो का आना जाना हो तो टीम द्वारा ऐसे चिन्हित स्थान पर जहा लोगो की संख्या अधिक हो दूसरी पाली मे उस स्थान पर जाकर लोगो का टीकाकरण किया जाये ।

वही कलेक्टर ने जन प्रतिनिधियो, सभी धर्मो के धर्म गुरूओ सहित समाजिक संगठनो से अपील करते हुये कहा है कि जिस प्रकार से आप सब का प्रथम डोज के दौरान टीकाकरण हेतु सहयोग मिला था उसी प्रकार दूसरे डोज के टीकाकरण हेतु अपने स्तर से आम नागरिको को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने हेतु प्रेरित करे ताकि निर्धारित समय पर जिला टीकाकरण का शत – प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर सके ।

*उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार सहित जिले के अधिकारी, व्यापार संघ के अध्यक्ष, जन अभियान परिषद के वालेटियर उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...