Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“सिंगरौली” कचरा मुक्त शहर श्रेणी में थ्री स्टार केटेगरी में हुआ सम्मानित

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुये सिंगरौली कलेक्टर व नगर निगम स्वच्छता नोडल अधिकारी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021” का परिणाम व सम्मान समारोह विज्ञान भवन केंद्र दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें सिंगरौली शहर को कचरा मुक्त श्रेणी में थ्री स्टार की कैटेगरी हेतु सम्मानित किया गया ।

वही इस समारोह में सिंगरौली शहर को थ्री स्टार शहर घोषित हुआ जिसमे नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया एवं केंद्रीय सचिव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा सिंगरौली कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम सिंगरौली राजीव रंजन मीना व स्वच्छ भारत अभियान के नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय को सम्मानित किया ।

विदित हो कि नगर पालिक निगम सिंगरौली को “स्वच्छ सर्वेक्षण – 2021” के परिणाम में प्रदेश में 7 वें व देश मे 16 वे रैंकिंग में आगे आया है और वही सभी सिंगरौली शहर वासियो के सहयोग हेतु कलेक्टर ने सभी सहयोगी संस्थाओ का धन्यवाद प्रेषित करते हुये शहर को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपील की है वही कहा है की ये सम्मान पूरे सिंगरौली का है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...