बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन एक जीवन से कई जीवन बचाना यह संभव है मात्र मानव के जीवन लिये और वही मानव चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, सैनिक, वैज्ञानिक की तरह रक्तदाता भी जीवन रक्षा में अतुलनीय योगदान व महती भूमिका निभाता है और वही एक रक्तदाता अपने जीवन काल में रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाता है और इसी बात को सही साबित करने हेतु एल एंड टी कंपनी सरई के द्वारा “विश्व गुणवत्ता माह” के अंतर्गत रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद रक्तदान शिविर कंपनी परिसर सरई में आयोजित किया गया ।
जिसमे आज इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 30 रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया इसके अंतर्गत एक यूनिट रेयर ब्लड ग्रुप भी प्राप्त हुआ ।
इस शिविर में एल एंड टी कंस्ट्रक्शन कंपनी गोंड देवसर मल्टी विलेज रूलर वाटर सप्लाई स्कीम के प्रोजेक्ट मैनेजर के.शिवा कुमार, प्रोजेक्ट प्लानिंग इंचार्ज संतोष, क्वालिटी मैनेजर धीरेंद्र तिवारी एवं यूनियन बैंक मैनेजर मनोज शर्मा उपस्थित रहे और उन सभी रक्तदाताओं को रक्तदान का प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया ।
उक्त रक्तदान शिविर में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी के मागदर्शन में जयप्रकाश दुबे (कोऑर्डिनेटर), सुनीता शाह (टेक्नीशियन), राजेश रजक टेकनीशियन, रामकली रजक (अटेंडेंट) के द्वारा इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग रहा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
