बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी निर्देशन में आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को एवं आबकारी दल द्वारा वृत्त देवसर में ग्राम बरगवां, बाघडीह, देवरी, उज्जैनी, तेंदुआ, में छोटेलाल बंसल, हेमराज प्रजापति, तिलकधारी प्रजापति, इतवरिया बियार, पानमती जायसवाल, ललन सिंह के यहाँ अवैध शराब ठिकानों पर दबिश देकर कुल 06 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)( क)(च) एवं के तहत पंजीबद्ध किये गये जिसमें कुल 80 किलोग्राम महुआ लाहन, 15 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त किया गया वही जिसकी अनुमानित कीमत 7000/- रुपये की है ।
उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक शिवेन्द्र सिंह परिहार, आबकारी आरक्षक आलोक सिंह, रामनरेश साहु, भास्कर दत्त राल्हि की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
