बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल विगत दिवस दिनांक 17/11/2021 को कोतवाली थाना क्षेत्र के कचनी स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास कल बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से निवासी बैढन एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जो घायल अवस्था में युवक को भाकपा नेता जिला सहायक सचिव राजकुमार शर्मा निकल रहे थे जो भीड़ को देखकर रुके और वही आनन – फानन में उपचार हेतु ऑटो रिक्शा से जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा के लिये रेफर कर दिया गया ।
वही घायल युवक का नाम अनिकेत साकेत पिता सेतलाल साकेत उम्र 17 वर्ष बैढन (टॉकीज के पीछे) का निवासी बताया जा रहा है ।
वही राजकुमार शर्मा ने बातया कि घायल युवक कचनी के पास घंटे भर सड़क पर पड़ा था परन्तु किसी ने उसकी मदद नहीं की और न ही किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जिला चिकित्सालय में घायल के पहुंचते ही उसके परिजनों को सूचना दी गयी और घायल के सिर व आंख और कान के बीच में गंभीर चोटें आयी हैं जिसे जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के साथ टांके भी लगाये गये वही फिलहाल घायल की हालत स्थिर बतायी जाती है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal

