Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अगला वैक्सीनेशन महाअभियान 24 नवम्बर को, 1 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित – सिंगरौली कलेक्टर

अगला वैक्सीनेशन महाअभियान 24 नवम्बर को, 1 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित – सिंगरौली कलेक्टर

टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी को किये जायेंगे पुरस्कृत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन राजीव रंजन मीना ने विगत दिवस 17 नवम्बर को आयोजित वैक्सिनेशन टीकाकरण अभियान के दौरान जिले कि अच्छी रैंकिंग प्रदेश में आने पर टीकाकरण में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को बधाई देते हुये अपनी शुुभकामना प्रेषित किया और उन्होने कहा कि इसी तरह से हम सबको मिलकर 24 नवम्बर को आयोजित होने वाले टीकाकरण महाअभियान में भी लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण कराया जाना है और उस दिवस का भी लक्ष्य 1लाख टीकाकरण निर्धारित किया गया है। जिसकी तैयारियॉ अपने-अपने क्षेत्रों में अभी से किया जाये और वही उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने दिया।

वही कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री मीना ने राजस्व प्रकरणों के शुद्धिकरण पखवाडे की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि बटनवारा फौती नामान्तरण के कोई भी प्रकरण लंबित न हो और उन्होने रिक्त भूमियों के खसरा, स्वामित्व योजना, आबादी सर्वे रिपोर्ट की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि 24 नवम्बर को ही टीकाकरण केन्द्रों के पास इसका भी कैम्प आयोजित करें जिसके लिये पंचायतों में प्रचार- प्रसार भी किया जाये साथ ही पोस्टर बैनर भी लगवाये जाये ताकि आम नागरिकों को अधिक से अधिक जानकारी हो सके एवं पात्र हितग्राही अपना आवेदन दे सके।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान धान उपार्जन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये के सीमाओं पर लगाये गये नाकाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये ताकि अन्य राज्यों या जिलाओं से धान उपार्जन केन्द्रों पर न आ सके ।

इसके लिये सभी उपखण्ड अधिकारियों को भी अपने स्तर पर दल गठित कर समय-समय पर निरीक्षण कराने के निर्देश दिये।

वही कलेक्टर श्री मीना ने सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के संबंध में विभागवार जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि जिन विभागों के द्वारा अभी तक कई शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया जिसके फलस्वरूप जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है और वही संबंधित विभागीय अधिकारी संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण समय सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, एस.डी.एम. ऋषि पवार, संपदा सर्राफ, तहसीलदार जितेन्द्र वर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिपिका सिंह, जिला खनिज अधिकारी ऐ.के. राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, निगम के उपायुक्त आर.पी. वैश्य सहित जिले अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...