बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आज एसपी बीरेन्द्र सिंह ने जिले के अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी ।
उक्त बैठक में देवेश कुमार पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर एवं श्री राजीव पाठक एसडीओपी सिंगरौली एवं प्रभारी एसडीओपी चितरंगी व जिले के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित हुये ।
जिसमे इस बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को यह सख्त निर्देश दिया कि थाने में आने वाले पीडित/आवेदक एवं अनावेदक के साथ संवेदन शीलतापूर्वक व्यवहार किया जाये और वही मात्र थाना स्तर पर सही ढंग से नही सुनवाई होने के कारण आवेदको को काफी दूरी तय कर मुख्यालय आना पडता है और साथ ही अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुये प्रभावी अंकुश लगाया जाये ।
वही आन लाईन फ्राड की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्तर पर सर्वप्रथम क्या कार्यवाही की जानी है जिसके संबंध में सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियो को प्रशिक्षण दिया गया ।
बैठक में थाना स्तर पर विवेचना में लंबित अपराध,महिला संबंधी अपराध, एससी/एसटी संबंधित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान की प्रकरणवार समीक्षा की गयी जिसमे साथ ही फरार बदमाश, स्थाई वारंट/ गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक तामील किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायत एवं विभिन्न माध्यमो से प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा की गयी एवं समय सीमा के अंदर निराकरण करने हेतु पाबंद किया गया और वही पुलिस अधीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि शिकायतो के निराकरण की लापरवाही करने वाले जॉचकर्ता के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किया जायेगा और इस बात का ध्यान रखा जाये और साथ ही जिन थाना प्रभारियों द्वारा प्रकरणो के निकाल में रूचि प्रदर्शित नही की गई उन्हे आवश्यक रूप से समझाईश एवं दिशा – निर्देश दिये गये ।
थाना स्तर की समीक्षा के दौरान जिन शीर्षो में कार्यवाही कम पाई गयी है उन थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिये गये और सी.एम. हेल्पलाईन के उन सभी आवेदको को समक्ष में बुलाया गया जो शिकायत कर्ता एल -1 स्तर के अधिकारी के कार्यवाही से सन्तुष्ट नही थे उनकी शिकायतो को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सुना जाकर मौके मे ही निराकरण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal

