बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले में कार्यरत समिति “कर्तव्य फाउंडेशन” अध्यक्ष स्वदीप सिंह द्वारा और वही सिंगरौली जिले के निवासी अरविंद शाह 2021 बैच के आईएएस में सेलेक्ट हुये है जिनके मुख्य अतिथि में शासकीय प्राथमिक विद्यालय रानी दुर्गावती हर्रहवा के झांझी टोला विद्यालय में जाकर जरूरतमंद 60 स्कूली बच्चों को स्टेशनरी सामग्री, स्वेटर, स्कूल बैग और चाकलेट का वितरण किया गया जिसमें सामग्री पाकर स्कूल के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखी गयी और वही इस नेक कार्य में “कर्तव्य फाउंडेशन” के पदाधिकारी एवं सदस्यों का सराहनीय पहल रहा ।
उक्त पाठ्य सामग्री वितरण कराने में “कर्तव्य फाउंडेशन” के अध्यक्ष स्वदीप सिंह, आलोक गुप्ता, विकास तिवारी, रिशव सिंह, गौरव सिंह, सुहेल, रविकरण सिंह, भीमा सिंह सहित अन्य सदस्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
