ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/11/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन केंद्र सरकार द्वारा पारित किये गये तीन कृषि काले कानून के विरोध में किसानों द्वारा लगभग 1 वर्ष से देशभर में कृषि कानून को वापस कराने हेतु आन्दोलन चल रहे रहे थे ।
वही भाकपा नेता कामरेड संजय नामदेव ने बताया कि तीनों कृषि कानून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वापस लिये जाने की घोषणा की गयी जो आज से तीनों कृषि काले कानून वापसी प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी जो स्वागत योग्य है ।
जिसके उपलक्ष्य में आज दिनांक 19/11/2021 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव ने बताया कि बैढन के राजीव चौक (माजन मोड़) पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता रखी गयी है जिसमें जिले के पत्रकार बंधुओ को उन्होंने ने सादर आमंत्रित किया गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
