
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली:- बढ़ता कारवाँ न्यूज की खबर का हुआ असर,कलेक्टर ने दोषियों पे की कार्यवाही।आपको बता दे कि हाल ही में जिला कलेक्टर महोदय सिंगरौली के द्वारा आदेश जारी किया गया था कि मिट्टी का दीपक,या बर्तन,घड़ा बेचने वालों से कोई शुल्क नही लिया जायेगा लेकिन मोरवा में एक नाकेदार के द्वारा जबरजस्ती एक कुम्हार से बैठकी वसूली की गई थी उसके द्वारा जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना की गई थी जिसे बढ़ता कारवाँ न्यूज ने प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद सिंगरौली जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने एक बार फिर आम जनता के साथ न्याय करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की है।वही मोतीलाल प्रजापति से बाजार बैठकी शुल्क 30 रुपये की वसूली करने वाले नाकेदार को निगमायुक्त ने किया तत्काल निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे कि नगरपालिक निगम सिंगरौली के मोरवा जोन में मिट्टी का बर्तन बनाने वाले मोतीलाल प्रजापति से 30 रुपये बाजार बैठकी हेतु संबंधित वसूली कर्मचारी नाकेदार कल्लू प्रसाद बंसल द्वारा वसूल की गई थी। जिसे कलेक्टर श्री मीना के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये गये कि संबंधित शिकायत की जॉच कर बाजार बैठकी की वसूल करने वाले कर्मचारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करे एवं वसूल की गई राशि संबंधित मोतीलाल प्रजापति को वापस कराई जाये।
जिसके संबंध मे आयुक्त नगर निगम आर.पी सिंह के द्वारा शिकायत की जॉच कराकर संबंधित को बाजार बैठकी राशि वापस कराई गई एवं वसूली करने वाले कर्मचारी कल्लू प्रसाद बंसल नाकेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal