Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर ने साइकिल रैली को दिखायी हरी झंडी, रहे शामिल, अखंडता का दिलाया गया शपथ

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर

कलेक्टर ने साइकिल रैली को दिखायी हरी झंडी, रहे शामिल, अखंडता का दिलाया गया शपथ

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 31/10/2021 को देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर देश और जिले में अखंडता एवं एकता बनाये रखने हेतु जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पाण्डेय सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं को जिला कलेक्टर श्री मीणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वयं साइकिल रैली में शामिल होकर रैली निकाली गयी ।

वही जिला कलेक्ट्रेट से राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जिलेभर के अन्य अधिकारी साइकिल रैली में शामिल रहे और वही राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा द्वारा देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा किये गये नेक कार्यों पर प्रकाश डालते हुये छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवी एवं आमजन व जिले के अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया ।

उक्त अवसर पर संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, नगर निगम उपायुक्त आरपी वैश्य, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, आरके जैन, डीपीसी आर.के. दुबे, लोकसेवा अधिकारी रमेश पटेल, बैढन बीआरसीसी अशोक शुक्ला, विन्ध्यनगर टीआई राघवेंद्र द्विवेदी, बैढन टीआई अरुण पाण्डेय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, नगर निगम के एआईसी टीम के प्रमुख आशीष शुक्ला व सदस्य और जिले के अन्य अधिकारी – कर्मचारी व भारी संख्या में छात्र-छात्राये साइकिल रैली एवं शपथ समारोह में उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...