Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

स्वीट्स एवं डिपार्टमेंट के खाद्य दुकानों से भरे गये सैम्पल, भेजे जायेगे राज्य प्रयोगशाला

“मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत खाद्य एवं औषधि टीम द्वारा

स्वीट्स एवं डिपार्टमेंट के खाद्य दुकानों से भरे गये सैम्पल, भेजे जायेगे राज्य प्रयोगशाला

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे “मिलावट से मुक्ति अभियान” के तहत त्योहारों के मद्देनजर देखते हुये जिला प्रशासन के निर्देशानुसार में जिलेभर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम के द्वारा पिछड़े दो दिनों में विभिन्न स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर जाकर मिष्ठान एवं डिपार्टमेंटल से नमूना (सैम्पल)भरे गये ।

जिसमे प्रतिष्ठान श्याम सेवा मंडल झिगुरदह से नमूना कलाकंद – बर्फी, राजमेगा मार्ट एवं डिपार्टमेंटल स्टोर मोरवा से गाय का घी और दानेदार घी, परिहार स्वीट्स बरगवां से मगज लड्डू – बर्फी, सुरेंद्र स्वीट्स कचनी से
मीठा खोवा नमूना (सैंपल)भरे गये जिसमें उक्त दुकानों से लिये गये नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया ।

वही विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और ग्वालियर से लाकर मिठाई बेचने वालों की जानकारी एकत्र की जा रही है और वही ऐसे मिलावटी व अवमानक मिठाई विक्रेताओं पर कार्यवाही की जायेगी ।

वही पूर्व में भेजे गये नमूनों में सपना मिष्ठान भंडार शिवपहरी शासन से लिया गया पेड़ा का नमूना जाँच रिपोर्ट में अवमानक पाया और सीताशरण स्वीट्स शिवपहरी से बर्फी, राजश्री स्वीट्स से लिया छेना एवं कृष्णा स्वीटस माड़ा से बर्फी लिया नमूना अवमानक पाया गया है उक्त दुकानदारों को धारा 46 (4) के तहत पुनः जांच का नोटिस दिया गया है ।

उक्त दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम – 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी और वही जिसके तहत ₹5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है ।

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी साहू और उनके टीम के लोग रहे

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...