Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो लूट के 03 आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 86 हजार रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन 26 अक्टूबर को परसौना माड़ा मार्ग में एक लाख रूपये की लूट व 26 अक्टूबर को कचनी मुख्य मार्ग पर 10 हजार 500 रूपये की लूट के मामलों का कोतवाली पुलिस ने आज खुलासा किया ।

जिसमे घटना में शामिल 3 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वही आरोपी आदतन अपराधी हैं पूर्व में भी कई मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपियों के पास से 86 हजार रूपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गयी है । 

वही मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर को फरियादी मधु अगरिया पिता भगलू अगरिया – निवासी पिपरवाह थाना बरगवां जिला सिंगरौली से दो अज्ञात मोटर सायकल सवार बदमाशों द्वारा माड़ा मार्ग में एक लाख रूपये की ठगी लूटकर भाग जाने एवं पुन: दिनांक 27 अक्टूबर को कचनी मुख्य मार्ग में फरियादी पवन कुमार शाह पिता लाले प्रसाद शाह निवासी खटखरी की मोटर सायकल रोककर दो अज्ञात मोटर सायकल सवार बदमाशों ने मारपीट कर 10500/- रुपये की लूटकर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना वैढ़न में अप. क्र. 1258/2021 धारा 420, 34, भादवि एवं 1263/2021 धारा 341, 394 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । 

उक्त मामले की गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सिंगरौली बीरेन्द्र कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक और थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय को उक्त घटनाओं की पतासाजी एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। 

वही कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय द्वारा उक्त घटना की पतासाजी हेतु तीन टीमों का गठन कर खुटार, परसौना, नौगढ़, कचनी, वैढ़न में लगातार तलाश की गयी और इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटना बृजेश कुमार कुशवाहा पिता हीरालाल कुशवाहा, महेन्द्र कुमार कुशवाहा पिता रामदास कुशवाहा एवं अमित कुशवाहा पिता रामगोपाल कुशवाहा सभी निवासी कचनी द्वारा की गयी है जिस पर आरोपियों को दबिश देकर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी और इस दौरान परसौना में घटित घटना को आरोपीगण बृजेश कुशवाहा एवं अमित कुमार कुशवाहा द्वारा घटित करना एवं कचनी में घटित घटना आरोपी अमित कुमार कुशवाहा एवं महेन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा घटित करना पाया गया और आरोपियों के मेमोरेण्डम पर लूटी गयी रकम नगदी में से 86 हजार रूपये नगद एवं दोनों घटनाओं में प्रयुक्त आई स्मार्ट फोन और मोटर सायकल बरामद की गयी है और इस प्रकार कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सनसनीखेज तरीके से घटित लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुये अज्ञात आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया और वही गिरफ्तार हुये तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं जिनके विरूद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट, डकैती के दर्जनों मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। 

उक्त कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उनि अखिलेश अग्निहोत्री, उनि सुरेन्द्र यादव, सउनि पप्पू सिंह, सउनि अरविन्द द्विवेदी, प्रआर पंकज सिंह, दयाशंकर शर्मा, आर. जितेन्द्र सेंगर, महेश पटेल, अभिमन्यू उपाध्याय की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...