ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/10/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय से नजदीक राजीव वार्ड क्र. 39 (जिलानी मोहल्ला आइडिया टावर के पास) स्थित मरहूम अहमद अली मुल्ला कबाड़ी के पुत्र महफूज अली ने बताया कि टाटा सफारी क्र. MP66 C 3981 वाहन हमारा है और वही शेखर झा की टाटा इंडिका कार क्र MP 53 CA 3283 दोनों वाहन एक साथ घर के पास रोजाना की तरह रात में खड़ी होती थी और आज बीती रात लगभग 2:00 बजे असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया जो जलकर खाक हो चुका है और जलती हुई वाहन को बुझाने हेतु बालू पानी का उपयोग किये जो बचा नही पाये धधक कर जल गयी ।
वहीं बताते है कि असामाजिक तत्वों का यह कारनामा प्रतीत होता है जो जांच का विषय बना हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
