Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित 15 नवम्बर से मुड़वानी ईको पार्क मे आमजन मना सकेगे पिकनिक

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले मे पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह के गरिमायी उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक आयोजित हुआ ।

इस बैठक के दौरान जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलो को चिन्हित कर उन्हे विकसित करने के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गयी और वही जिसके तहत मुड़वानी ईको पार्क के संचालन एवं संधारण के विषय मे चर्चा करते हुये कलेक्टर के द्वारा निर्देश दिये गये कि आवश्यक कार्यो को 12 नवम्बर तक पूर्ण कर 15 नवम्बर से आम नागरिको के लिये ईको पार्क को खोल दिया जाये और बैठक मे ईको पार्क मे प्रवेश हेतु 5 रूपये का शुल्क निर्धारित किया गया और वही 10 वर्ष तक के बच्चो के लिये प्रवेश शुल्क मे छूट प्रदान किया गया ।

वही माड़ा एवं बगदरा मे एडवेंचर एक्टिविटी को प्रोत्साहित करने के विषय मे पर्यटन विभाग के उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिये गये और वही कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सिंगरौली जिले के पर्यटन स्थलो को चिन्हित करके बुकलेट तैयार करायी जाये और उन्होने निर्देश दिया कि नवम्बर माह के आखरी सप्ताह मे संस्कृतिक और टूरिज्म एडवेंचर एक्टीविटीज कार्यक्रम कराये जाये और वही बैठक के अंत मे कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि आगामी बैठक के दौरान जिले मे कार्यरत एनसीएल, एनटीपीसी सहित औद्योगिक कम्पनियो को भी आमंत्रित करे ताकि जिले मे पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु वृहद स्तर पर कार्य योजना तैयार की जा सके।

उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, निगमायुक्त आरपी सिंह, जीएम डी.आई.सी ए.के. मंसूरी, एसडीओ वन विभाग एस.डी. सोनवानी, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. बैस, कार्यपालन यंत्री आर.के. जैन, लोक निर्माण विभाग तेजस्वनी शुक्ला, पर्यटन विभाग अभिषेक गौड़, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल आदि उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...