Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला स्तरीय रोजगार मेले मे 620 अभ्यार्थियो ने कराया पंजीयन जॉब एवं प्रशिक्षण हेतु 267 अभ्यर्थियो का किया गया चयन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन /अमलोरी आज 26 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश के परिपालन में जिले के बेरोजगार युवाओ को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने हेतु समय – समय पर ब्लाक एवं जिला स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी मे आज कल्याण मण्डप एनसीएल अमलोरी परियोजना मे जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप शाह, अमलोरी परियोजना के एस.ओ.पी त्रिपाठी सहित वरिष्ठ समाजसेवी वाई.के. श्रीवास्तव के गरिमामयी उपस्थिति मे आयोजित हुआ ।

इस रोजगार मेले में जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 620 अभ्यर्थियो ने विभिन्न कम्पनियो द्वारा लगाये गये स्टाल मे पहुचकर अपने योग्यता अनुसार अपना पंजीयन कराया गया और मेंले मे भाग लेने वाली विभिन्न कम्पनियो द्वारा 267 अथ्यार्थियो का चयन किया गया ।

उक्त अवसर पर जीएम डी.आई.सी ए.के मंसूरी, जिला रोजगार अधिकारी संजीव कुमार सिंह, प्राचार्य आई.टी.आई. सहित जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...