
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//SINGRULI:- कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बनायें रखने के लिए वैक्सीनेषन की दूसरी डोज भी जिले के नागरिको को शत प्रतिशत लगाया जाना है।साथ ही लक्ष्य को हमे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करना होगा सभी शासकीय अधिकारियो कर्मचारियो के परिजनो का दोनो डोज का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर ही नवम्बर माह की वेतन मिलेगा। इसी प्रकार औद्योगिक कंम्पनियो मे कार्यरत कर्मचारियो एवं उनके परिजनो का दूसरे डोज का टीकाकरण होने पूर्ण होने का प्रमाण पंत्र जमा करना अनिवार्य होगा। उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित कोविड टीकाकरण के दूसरे डोज के प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा सभी सेक्टर अधिकारियो एवं आर.आर.टी टीके के साथ कोवडि टीकाकरण मे लगे अधिकारियो को दयि गया।
कलेक्टर ने कहा कि जिले मे प्रति दिन 30 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य मानकर टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करे तथा अपने अपने क्षेत्रो मे गठित आपदा प्रबंधन समित के साथ आम लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करे। उन्होने कहा कि जिस प्रकार जिले मे प्रथम डोज का लक्ष्य प्राप्त किया गया है उसी प्रकार दूसरे डोज का भी लक्ष्य सामूहिक रूप से कार्य कर प्राप्त करना है। कलेक्टर ने कहा कि अपने सेक्टरो की सूची प्राप्त कर टीकाकरण के कार्य मे तेजी लाये।
कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूर्ण कर जिले के नागरिको को कोरोना से बचाव का सुरंक्षा कवच प्रदान करे वैक्सीनेश के कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही होगी। कलेक्टर ने बैठक के दौरान राजस्व अधिकारियो को इस आषय के निर्देश दिये कि अभिलेख सुधार पखवाड़ा 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक चलाया जायेगा जिसके तहत भू अभिलेखो के सुद्धिकरण किया जाना है उन्होने कहा कि अभियान के दौरान डाटा परिमार्जन खसरा क्षेत्रफल सुधार, रिक्त भूमि स्वामी, संक्रिय मूल एवं बटांक खसरा मिसिंग खसरा भूमि प्रकार एवं स्वामी प्रकार का सुधार नक्शा तरमीम, फौती नामातरण आदि कार्यो को किया जाना है। उन्होने निर्देश दिया कि सभी उपखण्ड अधिकारी अपने अपने उपखण्डो मे निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्यवाही पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय,अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, बिकास सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, आयुक्त नगर निगम आरपी सिंह, तहसीलदार जे.के बर्मा सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal