Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन कल 26 अक्टूबर को, 21 कंपनियां होंगी शामिल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय एवं आजीविका मिशन द्वारा जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 26 अक्टूबर 2021 प्रात: 10:00 बजे से कल्याण मण्डप अमलोरी मे आयोजित होगा और जिले के शिक्षित बेरोजगार विभिन्न ट्रेडो मे प्रशिक्षण प्राप्त युवक – युवतियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जायेगा।

इस मेले मे मशीन आपरेटर, बेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रेशिन, डीजल मैकेनिक, कटिंग एवं टेलरिंग, सुरक्षा गार्ड, एजेन्सी मैनेजर, एडवाईजर, सेल्स मैन, डिप्लोमा डिग्रीधारी सहित अन्य योग्यता रखने वाले युवक युवतियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जायेगा और रोजगार मेले मे रिलायंस सासन पावर, जेपी निगरी, ममता मोटर्स, टीएचडीसी, आईएल, एपीएम डीसी, बीजीआर, गजराज, दिलीप बिल्डकान, उप्पल विन्ध्यनगर, आरएस इफ्रा प्रोजेक्ट, एसआईएस, आटो मोबाईल एसोसिएशन पीथमपुर, देवसर एवं धार, बेलस्पन इंडिया गुजरात, हिन्डालको, बर्धमान मण्डी दीप भोपाल, बैढन इंन्जिनियरिंग, अदित्य बिड़ला कैपिटल, प्रगतिशील बायोटेक, एलएण्डटी बैढ़न सहित एनसीलए के अधीनस्थ सिपेट संस्था भी शामिल होगी और उनके पास रिक्त पदो पर प्रवेश भर्ती हेतु बेरोजगार युवक – युवतियो की काउसलिंग कर भर्ती की जायेगी ।

वही कक्षा 5वी, 8वी, 10वी,12, आईटीआई के सभी ट्रेड डिप्लोमाधारी, बी.ए. बीकाम, बी.एस.सी, बीबीए, बी.ई, बी.टेक, एमबीए इत्यादि डीग्री धारी उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते है और वही अभ्यर्थी को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो, बायोडाटा, आधार कार्ड लेकर मेले मे आना होगा और इस रोजगार मेले मे सभी को मास्क एवं सामाजिक दूरी के नियमो का पालन करना अनिवार्य होगा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...