बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को प्रदान किया जाना विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें और साथ ही कोविड टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित हो ।
उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागर मे आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय के द्वारा उपस्थितअधिकारियो को दिया गया ।
कलेक्ट्रेट सभागर मे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय के अध्यक्षता मे समय सीमा के पत्रो के निराकरण की समीक्षा बैठक आयोजित हुई और इस बैठक मे श्री मालवीय ने उपस्थित अधिकारियो से शासन की महत्वाकाक्षी जनकल्याणकारी योजनाओ के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पात्र हितग्राहियो को योजनाआ का लाभ प्रदान करे और उन्होने कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के प्रगति समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जिस प्रकार प्रथम डोज के टीकाकरण हेतु अभियान चलाकर लक्ष्य को प्राप्त किया गया है उसी प्रकार टीकाकरण के दूसरे डोज के लिये भी अभियान चलाया जाये।
वही सीएम हेल्प लाईन मे लंबित आवेदनो के निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि सीएम हेल्प लाईन दर्ज आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण किया जाये और उन्होने कहा कि अभी कई विभागो के द्वारा शिकायतो का निराकरण लक्ष्य के अनुसार नही किया गया है जिससे जिले की रैकिंग प्रभावित हो रही है और उन्होने निर्देश दिया कि तीन सौ दिवस के लंबित सभी आवेदनो का समय सीमा मे निराकरण किया जाये ।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने मुख्यमंत्री जी के कार्यालय से प्राप्त पत्रो के साथ – साथ जनप्रतिनिधियो से प्राप्त पत्रो के निराकरण की समीक्षा करने के पश्चात निर्देश दिये कि निर्धारित समय पर प्राप्त पत्रो के संबंध मे कार्यवाही कर पोर्टल मे दर्ज करे और जिले मे लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड नही बनाये जाने पर निर्देश दिये कि आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के अनुसार बनाया जाना सुनिश्चित करे और वही मिलावट से मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि आगामी त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुये खाद्य पदार्थो की जॉच कर अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवही करे ।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, नीलेश शर्मा, निगमायुक्त आर.पी. सिंह, तहसीलदार जितेंद्र बर्मा, जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह, जिला परिवहन अधिकारी श्री बी.एस. राठौर, खनिज अधिकारी ए.के राय, जिला शिक्षा अधिकारी आरपी पाण्डेय, डीपीसी आर.के दुबे, कृषि अधिकारी लवकुश सिंह, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशोक मिश्रा सहित जिला के अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
