बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन श्री भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर बरगवां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है ।
वही जानकारी के अनुसार बरगवां थाना में पदस्थ पुलिस कर्मियों को भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा सूचना मिली की बोलेरो क्र. एमपी 65 टी 0475 से अवैध शराब बिक्री हेतु बरगवां से कसर की तरफ ले जायी जा रही है और उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और वही सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के निर्देशन एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बरगवां निरीक्षक आर.पी. सिंह द्वारा टीम गठित कर बरगवां से कसर की ओर जाने वाली फोर लेन मेन रोड ग्राम गोंदवाली पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर उक्त बोलेरो को पकड़ा गया तो पुलिस को उसके अंदर से कार्टून में भरी 5 पेटी पावर 1000, 3 पेटी किंगफिशर, प्रिंस लेमन देशी प्लेन मदिरा की 7 पेटी, मिरिंडा देशी मसाला मदिरा की 6 पेटी एवं मैक डावल की बोतलें बरामद की गयी और पुलिस द्वारा पकड़ी गयी कुल शराब 180 लीटर बतायी जा रही है, जिसकी कुल कीमत करीब 45256/- रुपये आंकी गयी है ।
पुलिस ने बोलेरो चालक संजय यादव पिता बीरेंद्र यादव एवं बोलेरो में बैठे अंकित सिंह पिता राकेश सिंह एवं कृष्णा सोनी पिता अशोक कुमार सोनी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गयी है ।
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक आर.के. त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक संजीत सिंह, सुरेश सोनी, रमेश प्रसाद की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
