बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह

BK NEWS//SINGRAULI:- मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना अंर्तगत खुटार चौकी क्षेत्र के हर्दी में कल सड़क दुर्घटना में कथूरा निवासी दो भाई बहन विजय कुमार विन्द,लीलावती विन्द के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सिंगरौली जिले में आये दिन सड़क दुर्घटना में लोगो के मौत की खबर आती है जो बहुत ही दुःखद है।वही मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने कहा कि मृतक लीलावती के दो मासूम बच्चे जो सड़क दुर्घटना में ईश्वर की कृपा से सुरक्षित है उनके पालन पोषण व शिक्षा की व्यवस्था सरकार को करना चाहिए।राहुल भैया ने कहा की सिंगरौली की शिवराज सिंह सिंगापुर बना रहे थे लेकिन सिंगरौली सिंगापुर तो नही लेकिन सड़क दुर्घटना में अकाल मौत का नगर जरूर बन गया है।वही श्री सिंह ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है इस दुख की घड़ी में ईश्वर उन्हें सहनशीलता प्रदान करे

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal