Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

5 दिवसीय एक्यूप्रेशर थैरेपी चिकित्सा शिविर का कलेक्टर ने किया शुभारम्भ

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिले के “सृष्टि फाउंडेशन” द्वारा सागर इंटरनेशनल होटल में आयोजित 05 दिवसीय एक्यूप्रेशर, एक्युपंचर, सुजोक, मैग्नेट व वाइब्रेशन थेरेपी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने किया ।

इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि पूर्व सीडा उपाध्यक्ष नरेश शाह, डॉ. डी.के. मिश्रा सचिव रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ.ए.के. तिवारी व सृष्टि फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद दुबे रहे है ।

उक्त शिविर का शुभारंभ करने के दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि उपचार के लिए एलोपैथिक, होम्योपैथिक,यूनानी व योग के साथ एक्युप्रेशर थेरेपी भी आज के परिवेश में जरूरी है और वही शिविर का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय है और यहां आये हुये एक्यूप्रेशर डॉक्टर अनुप चौधरी से इलाज व ट्रेनिंग लेकर लोग छोटी-मोटी बीमारियों का उपचार स्वयं कर सकते हैं।

वही कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि एक्यूप्रेशर उपचार पद्धति में एक निश्चित पॉइंट पर प्रेशर कर व मसाज करके हम कई बीमारियों का इलाज स्वयं घर बैठे कर सकते हैं और एक्यूप्रेशर थैरेपी पद्धति कोई नई पद्धति नहीं है बल्कि यह इलाज की एक प्राचीन व्यवस्था है जो एलोपैथिक व्यवस्था नहीं होने से पूर्व ऋषि मुनियों द्वारा इन्हीं व्यवस्थाओं के तहत लोगों का उपचार किया जाता था ।

इसी क्रम में चिकित्सा शिविर शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सृष्टि फाउंडेशन के संरक्षक गिरीश द्विवेदी ने कहा कि एक्युप्रेशर थेरेपी आज के परिवेश में महत्वपूर्ण व जरूरी है इस विधि के ज्ञान का अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और लोग छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज एक्यूप्रेशर थैरेपी से कर सकते हैं और थैरेपी से कई बीमारियों का इलाज बिना दवाई खाये किया जा सकता है जिससे एक ओर जहां एलोपैथिक दवाओं के खर्चों का बचत होगा और वही एलोपैथिक दवाओं के कई साइड इफेक्ट से भी छुटकारा मिलेगा और इससे पूर्व सृष्टि फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद दुबे ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत करते हुए एक्यूप्रेशर थेरेपी चिकित्सा शिविर के बारे में विधिवत जानकारी से अवगत कराया ।

उक्त शिविर के दौरान एक्यूप्रेशर थैरेपी डॉ अनूप चौधरी ने थैरेपी चिकित्सा उपचार विधि के बारे में जानकारी दी और इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयुक्त व्यापार संगठन बैढन अध्यक्ष राजाराम केसरी, सृष्टि फाउंडेशन के महासचिव एसपी वर्मा, भरत गुप्ता, कपिल दास, मनोज द्विवेदी, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, महेश शुक्ला ,वृहस्पति सिंह, दीपांशु द्विवेदी, प्रशांत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, हितेंद्र सोनी, धनंजय शाह, संजय द्विवेदी व मनीष चौबे सहित काफी संख्या में शिविर का लाभार्थी व गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...