Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जुआ खेलते 22 हजार 870 रूपये नगदी के साथ 5 जुआरी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने सब्जी मण्डी बिलौजी से पांच जुआरियों को हार जीत की बाजी लगाते रंगे हाथों 22 हजार 870 रूपये के साथ गिरफ्तार किया है । 

वही मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से पता चला कि सब्जी मण्डी बिलौजी में कुछ लोग हार जीत की बाजी मे रुपये-पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे हैं ।

वही मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम का गठन कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया तभी टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर घेराबन्दी कर जुआरियो को पकडा गया जिसमे फड से 22 हजार 870 रूपये नगदी सहित 05 आरोपी रामनरेश उर्फ टिल्लू पिता प्रेमलाल शाह उम्र 28 वर्ष निवासी बिलौजी, रामभजन पिता रामचरण शाह उम्र 42 वर्ष निवासी जयनगर थाना विन्ध्यनगर, मोनू गुप्ता पिता कतवारी गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी बिलथरा थाना उमाव जिला बलिया (उ.प्र.) हाल मु. सब्जी मण्डी बिलौजी, सुरेन्द्र पिता विश्वनाथ प्रसाद शाह उम्र 32 वर्ष निवासी देवरा थाना बैढ़न, मयूर नानवानी पिता मनोज नानवानी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड न. 31 इन्द्राकालोनी जिला शहडोल म.प्र के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1208/21 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, सउनि रमेश प्रजापति, प्रआर. अरुण पटेल, आर. जितेन्द्र सेंगर, अभिमन्यू उपाध्याय की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...