Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मिट्टी – मुरूम भू – माफियाओं का बोलबाला, अवैध खनन जारी, पहुंचे हल्का पटवारी ट्रैक्टर जेसीबी वाहन भाग निकले

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 17/10/2021

जिले के शासकीय भूमि में केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित खाहीं में तब्दील, बड़े – बड़े गढ्ढे

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी- दीपक वर्मा की रिपोर्ट) बैढन जिले मुख्यालय से सटे महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र गनियारी के पास मध्य प्रदेश शासन की शासकीय भूमि पर केंद्रीय विद्यालय की भूमि है और एनटीपीसी रेलवे ट्रैक के किनारे जिले के मिट्टी – मुरुम के भू- माफिया द्वारा दिन दहाड़े बिना डर भय के जेसीबी मशीन वाहन लगाकर मुरुम – मिट्टी का खनन कर अवैध तरीके से लगभग आधा दर्जन से अधिक नम्बर एवं बिना नम्बर के ट्रैक्टर ट्राली में लोड करवाकर महंगे दामों में बाजार में बिक्री की जा रही है ।

वही शासकीय भूमि से अवैध मिट्टी – मुरुम खनन करते वक्त सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा को सूचना दी गयी थी तभी उन्होंने उसी वक्त बैढन हल्का पटवारी उमेश नामदेव को निर्देश दिया तभी खनन स्थल पर पहुँचकर देखा उस वक्त ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन लगे हुये थे तभी देखते ही कई ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी मशीन को वाहन चालक लेकर भागने लगे और वहीं कुछ ट्रैक्टर में मिट्टी – मुरूम लोड था जो खाली करके भाग निकले, जबकि उस शासकीय भूमि स्थल से हजारों ट्रैक्टर से अधिक मिट्टी – मुरुम निकालकर खाही बनाकर और बड़े – बड़े गढ्ढे में उक्त भूमि तब्दील हो चुके है इसमें कौन – कौन से मिट्टी – मुरुम के भू – माफिया लिप्त है जाँच का विषय बना हुआ है ।

वही पटवारी श्री नामदेव बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा और अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही बात कही है और वही केंद्रीय विद्यालय की प्रस्तावित शासकीय भूमि को खनन होने से बचाये की जाने की सबकी जिम्मेदारी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...