Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाकपा के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा का आंदोलन हुआ संपन्न

इंटरसिटी ट्रेन चलाये जाने व विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर

डीआरएम जबलपुर के नाम स्टेशन अधीक्षक रामेश्वर मीणा को सौंपा ज्ञापन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा ने बरगवां में रेल रोको आंदोलन किया और वही बरगवां रेलवे स्टेशन व कटनी चोपन लाइन में चलने वाली गाड़ियों के स्टॉपेज की मांग प्रमुख रूप से जबलपुर – सिंगरौली इंटरसिटी ट्रेन को चलाये जाने की मांग कर डीआरएम को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।

वही आंदोलन को संबोधित करते हुये कामरेड संजय नामदेव ने कहा कि बरगवां रेलवे स्टेशन सिंगरौली जिले का इकलौता रेलवे स्टेशन है जहां से सीधी से लेकर बीजपुर (उत्तर प्रदेश) तक के लोगों का आना-जाना होता है और इस स्टेशन से होकर अहमदाबाद – कोलकाता व अजमेर – कोलकाता एवं जबलपुर – हाबड़ा जैसी ट्रेनें गुजरती है लेकिन बरगवां में शक्तिपुंज के अलावा किसी ट्रेन का स्टॉपेज न होने की वजह से सभी गाड़ियों की चेन पुलिंग प्रतिदिन होती है जिससे रेलवे विभाग और आम जनता को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।

वहीं श्री नामदेव जी ने कहा कि सिंगरौली से जबलपुर के लिये इकलौती ट्रेन शक्तिपुंज है जिसमें सीट व टिकट रिजर्वेशन न होने के वजह से लोगों को एक-एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता है और सिंगरौली से जबलपुर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानियों को देखते हुये तत्काल चलाये जाने की मांग है और उन्होंने ने कहा कि सिंगरौली से चलकर भोपाल व निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन सप्ताह में 01 और 02 दिन है जिसके चलते यात्रियों में काफी मारामारी होती है और रिजर्वेशन न मिलने पर बिना टिकट का यात्रा करना पड़ता है जिससे लोगों को धन की हानि हो रही है और इसी प्रकार भोपाल – सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाना उचित होगा ।

निजामुद्दीन के लिये कम से कम सप्ताह में 2 दिन चलाया जाना चाहिये और वही अजमेर – कोलकाता व अहमदाबाद – कोलकाता जैसे ट्रेनों का बरगवां रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉपेज दे देने से जहां रेल प्रशासन को सुविधा भी होगी ।

उक्त आंदोलन में प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव राजकुमार शर्मा, महिला फेडरेशन जिलाध्यक्ष श्रीमती शिवकली साकेत, किसानसभा अध्यक्ष- रामसेन बैस, प्रमोद नामदेव, राधेश्याम नामदेव, सुब्बालाल विश्वकर्मा, भैयालाल बैस, दशरथ विश्वकर्मा, दिलीप कुमार बैस, अनिल सिंह, राकेश, विनोद विश्वकर्मा, विनोद बैस, जयमती पनिका, अनीता पनिका, प्रमिला पनिका, सावित्री, सुनीता पनिका, उर्मिला साहू, रंगीला साकेत, रामकली, भागवत, आशा विश्वकर्मा, कामतालाल नामदेव, सुदामा प्रसाद साहू, धनराज यादव, लल्लू साकेत, राजकुमार, नागेंद्र नाई, रविंद्र रजक, राजकुमार बैस, मुन्नीलाल बियार, जगदीश बैस, रमापति कुशवाहा, संजय नाई, जज्ञराम बैस, कौशल रजक, राकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

वही प्रशासन से आरपीएफ चौकी प्रभारी – सुनील त्रिपाठी शिवकुमार बागरी, अरुण यादव, दशरथ विश्वकर्मा सहित जीआरपी के उप निरीक्षक – विनोद सिंह और पुलिस विभाग से भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...