नपानि सिंगरौली व समृद्धि सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली जिला मुख्यालय का हृदय आदर्श वार्ड 40 बैढन में आज दिनांक 12/10/2021 को सुबह – सुबह प्रयाग पथ (रामनिवास टाल के पास) श्री दुर्गा प्रतिमा पंडाल के आसपास नगर पालिक निगम सिंगरौली और “समृद्धि सोसायटी” के सँयुक्त तत्वाधान में “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत समिति के सदस्यो और नगर निगम के सफाई अमला द्वारा साफ – सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया ।
वही साथ ही समिति “समृद्धि सोसायटी” द्वारा नगर निगम के सफाई मित्रों का हौसला बढ़ाते हुये तौलिया और फल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित नपानि स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, समृद्धि सोसायटी से बृजेश शुक्ला और उनके समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
