बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंर्तगत अवैध रेत परिवहन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार व मंगलवार को कार्यवाही करते हुये एक ट्रैक्टर और एक टिपर में अवैध बालू लदा वाहन को जप्त करते हुये कार्यवाही की गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन हो रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु कोतवाली प्रभारी द्वारा एक टीम को तत्काल रवाना किया गया और टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अवैध रेत कारोबारियों की धरपकड़ शुरू की गयी जिसमें एक महिन्द्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली सहित रेत लदा था जिसका चालक आशीष कुमार बियार पिता स्व. रामरेखा बियार उम्र 19 वर्ष निवासी खजुरी थाना वैढ़न से जप्त कर अप. क्र.1187/21 धारा 379, 414, भादवि एवं 4/21 खान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और इसी प्रकार 12 अक्टूबर को सूचना प्राप्त होने पर एक रेत लोड टिपर वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 0884 चालक निर्भयराम चौबे पिता रामधनीराम चौबे निवासी बसौड़ा थाना वैढ़न से जप्त कर अपराध क्रमांक 1189/21 धारा 379/414 भादवि एवं 4/21 खान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और जप्त किये गये दोनों वाहनों की कीमत करीबन 10 लाख 50 हजार रूपये की बतायी जाती है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, सउनि कृष्णेन्द्र सिंह, प्र.आर. पंकज सिंह, आर. धमेन्द्र कोल की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
