
रैगाँव उपचुनाव विंध्य में कांग्रेस का परचम लहराने की शुरुआत होगी – अजय सिंह
बढ़ता कारवाँ न्यूज//सतना//राघवेन्द्र सिंह “राजू”
BK NEWS:- पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान हमेशा उस क्षेत्र को गोद ले लेते हैं जहाँ चुनाव या उपचुनाव होता है।चुनाव के बाद सब भूल जाते है।उनके पास सिर्फ बातों का जमा खर्च है।चुनाव के दौरान बड़े बड़े वादे और सपने दिखाते हैं और बाद में जनता को धोका दे देते है।विन्ध्य की उन्होंने हमेशा उपेक्षा की है।यही काम इस बार भी करेंगे।इसलिए रैगाँव की जनता उपचुनाव के परिणाम में दिखा देगी कि वह सब समझती है। इस उपचुनाव के परिणाम से विन्ध्य में कांग्रेस का परचम लहराने की शुरुआत होगी।दमोह उपचुनाव का उदाहरण सबके सामने है।

अजय।सिंह रैगाँव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा के पक्ष में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।न्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने चुनाव के समय सिंगरौली को गोद लेने की बात कही थी।कहा था कि इसे सिंगापुर बना देंगे फिर बाद में क्या हुआ? इसी तरह कहा था कि मैहर को जिला बनायेंगे।जिला बनना तो दूर मैहर- चित्रकूट फोर लेन का प्रस्ताव ही ठन्डे बस्ते में डाल दिया।चुरहट बाजार की सड़क तो उन्होंने 17 साल से सत्ता में रहने के बाद भी न बनाने की ठान ली थी,फिर जनसहयोग से इसका काम शुरू किया गया।यह तो कुछ उदहारण हैं विन्ध्य की उपेक्षा के, सूची तो बहुत लम्बी है।

सिंह ने कहा कि आरएसएस कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर यहाँ झूठा प्रचार कर रही है।मेरा कहना है कि वह किसी नेता के प्रत्याशी नहीं सिर्फ कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी हैं।भाजपा में अब बौखलाहट शुरू हो गई है और अब वह धार्मिक हथकंडे अपनायेगी।यह बात हमें समझना है।उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके परिणाम से देश में चल रहे जनविरोधी काम के प्रति जनता के आक्रोश का सन्देश जाएगा।यह उपचुनाव देश की वर्तमान राजनीति को बदलने का प्रतीक बनेगा।अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर जीतती है।हमारा कार्यकर्ता एक एक बूथ संभालेगा और हम निश्चित ही जीत का परचम लहरायेंगे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal