ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/10/2021
नगर निगम प्रशासन द्वारा जिले से बाहर पहली बार हुआ ऐसी बस का संचालन, क्षेत्र में खुशी का है माहौल
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा जिले से पहली बार बस बाहर जाने वाली “सूत्र सेवा” 46 सीटर एसी बस बैढ़न से चित्रकूट और वही दूसरी 46 सीटर एसी बस चित्रकूट से बैढ़न कुल दो ऐसी बस नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा आज दिनांक 11/10/2021 से बस संचालित किया गया ।
इस एसी बस के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य, नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी, नपानि निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा और कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय के द्वारा बस का विधिवत पूजन पाठकर उक्त नयी ऐसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
वही बताते है कि अंतरराज्ययीय बस स्टैंड बैढन से आज रात समय 9:40 बजे प्रस्थान करेगी और वही यह बस चित्रकूट पहुंचने का समय सुबह 7:38 बजे पहुंचेगी और वही दूसरी एसी बस चित्रकूट से शाम 6:38 चित्रकूट से प्रस्थान करेगी जो तड़के सुबह 4:10 बजे बस बैढन पहुँचेगी और वही बताते है इस बस में सफर आरामदेह होगा और बस का सीट बुकिंग ऑनलाइन है ।
वही बताया जा रहा है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा जिले के अंदर कुल पहले से 10 बसे नगर निगम प्रशासन द्वारा सुचारू रूप से संचालित है ।
उक्त बस शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से नपानि उपायुक्त आर.पी. वैश्य, अधीक्षण यंत्री आर.के.जैन, वित्त उपायुक्त सत्यम मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, सूरज पाण्डेय, नगर निगम ट्रांसपोर्ट चीफ अमिताभ यादव, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, सहायकयंत्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री पी.के. सिंह, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा नेता एवं नगर निगम के कर्मचारी – अधिकारी व बस संविदाकार उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
