Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन में बिना हेलमेट – सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहनो के कागजात की चेकिंग कर की गयी चालानी कार्यवाही, पुलिस द्वारा दी गयी समझाइस

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/10/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले में कल बीती रात और आज दिनभर में कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाओ में मोटरसाइकिल सवार घायल हुये है और वही अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ लोग की मौत हो जाने से परिजनों में सन्नटा पसर गया है ।

वही बढ़ती दुर्घटनाओ को मद्देनजर व आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देशन में दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के आवाजाही करने वालो व चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाकर चलने वालो को कोतवाली पुलिस व जिला यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग लगाकर चलानी कार्यवाही की जा रही है और साथ ही दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस सहित अन्य कागजात की भी चेकिंग की जा रही है ।

वही चेकिंग के दौरान पुलिस के द्वारा इस बात की समझाइश दी गयी कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाये और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर चले और साथ ही वाहन का कागजात वगैरह साथ मे रखे और वही परिजन कम से कम अपने माता – पिता, भाई – बहन, पत्नी व बच्चों के लिये हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर धीरे चले ताकि कभी भी दुर्घटना वगैरह हो तो खुद को बचाया जा सके क्योंकि जीवन बहुमूल्य है लापरवाही न बरतें ।

उक्त चेकिंग के दौरान मुख्य रूप से कोतवाली एसआई ए.एल. अहिरवार, बीरेंद्र सिंह, विकास तोमर, नंदकिशोर बागरी, विकास तिवारी, रामसुशील शुक्ला, रविनंदन सिंह मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...