बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत तेलगवां ग्राम में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग तुलसी बियार ने घर के पास स्थित बिजली टावर में फाँसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली और अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है वही विध्यनगर पुलिस जाँच में जुटी हुयी है ।
परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति रात में सबके साथ भोजन कर सो गये थे लेकिन जब हम सुबह उठे तो उसके बिस्तर पर उन्हें नहीं पाया वह आनन – फ़ानन में उसे खोजने लगे जहाँ घर के पास में बने बिजली के टावर में उनका शव लटकता हुआ मिला ।
वही घटना की सूचना फैलते ही तेलगवा गाँव में सनसनी फैल गयी और मृतक के परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है और घटना की सूचना पर पहुंची विन्ध्यनगर पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
