ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/10/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन /मिली जानकारी के अनुसार बरगवां थाना अंतर्गत तेलदह पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार आपस मे आमने – सामने भीड़ गये वही बाइक सवार दीपक सोनी बुरी से तरह घायल हो गये जिनको मुह और सिर में गम्भीर चोटें आयी है वही स्थानियो की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के सह ट्रामा सेंटर बैढन में उपचार हेतु भर्ती कराया जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित किया और वही शव परीक्षण के लिये बैढन के पीएम हाउस लाया गया ।
वही बताते है कि बाइक सवार दीपक सोनी पिता माताप्रसाद सोनी उम्र 39 वर्ष निवासी गनियारी थाना बैढन के है जो बैढन से बरगवां किसी कार्य से मोटर साइकिल से जा रहे थे तभी यह घटना घटी जो उपचार के दौरान दीपक सोनी की मृत्यु हो गयी और वही घर में पत्नी व दो बच्चे छोटे – छोटे है जिसमे एक पुत्र, एक पुत्री है परिजनों में दुःख का पहाड़ टूट गया और इस दुःखद घटना से परिजनों में सन्नटा पसरा हुआ है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
