बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन श्री नवदुर्गा पूजनोत्सव के अवसर पर पंडालों के आस पास “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी व्ही.पी. उपाध्याय के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्र के सभी श्री दुर्गा पंडालों में प्रतिमा रखी गयी जिसको लेकर साफ-सफाई एवं दवा छिड़काव और सैनिटाइजेशन किया गया ।
वही नगर निगम के अमला द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन कराने हेतु श्री दुर्गा पंडालों के संचालकों को बताया गया कि मास्क वगैरह लगाकर रखें और भारी भीड़ इकट्ठा न करें और इस बात की समझाइस दी गयी ।
मौके पर स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जीतेंद्र सिंह, रामदास पारोचे, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, राजू, मनोज सहित अन्य सफाई मित्र मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
