बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के दिन सम्पूर्ण जिले मे व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया और वही स्वच्छता कार्यक्रम का महाअभियान सांसद श्रीमती रीती पाठक की विशेष उपस्थिति व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र गोयल के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ।
इस संबध में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि भाजपा का जो सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होकर आगामी 7 अक्टूबर तक चलेगा और उसी कार्यक्रम के अंतर्गत ये स्वच्छता का महाभियान आयोजित किया गया और वही महात्मा गांधी जी ने स्वच्छ एवं निर्मल भारत का जो सपना देखा था उस सपना को आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत साकार कर रहे हैं ।
वही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गांधी जी की जयंती के अवसर पर सम्पूर्ण जिले के समस्त मंडलों, नगर एवं ग्राम केंद्रों के अंतर्गत आने वाले समस्त जल स्त्रोतों के आसपास, मंदिरों, घाटों तथा सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया ।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने वर्णित स्थलों की साफ सफाई की और स्वच्छता का संकल्प लिया और इस स्वच्छता महाभियान मे जिले के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर एव़ ग्राम केंद्रों के संयोजक व बूथ स्तर तक के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
