बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र.39 महाराणा प्रताप शापिंग काम्पलेक्स में स्थित 38 दुकानों के सामने सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर नगर निगम द्वारा सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा है और उक्त निर्माण कार्य का स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया और इस संबंध में जिला कलेक्टर के पास शिकायत दर्ज करायी ।
वही बताया जाता है कि दुकानदारों के विरोध के बावजूद नगर निगम द्वारा उक्त निर्माण कार्य के ले आउट का कार्य आज कराया गया और वही दुकानदारों का कहना है कि यदि दुकानों के सामने मुख्य बाजार के बीचो-बीच सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य कराया दिया जाता है तो दुकानदारी पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी और आजीविका प्रभावित हो जायेगी ।
वहीं दुकानदारों का यह भी कहना है कि भविष्य में जब भी सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा तो उक्त निर्माण कार्य से काफी दिक्कत सामने आ सकती है।
इस दौरान कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह, रिंकू खान, गुड्डू, मो. साहिद खान, गणेश प्रसाद गुप्ता, मुन्नू गुप्ता, केवल प्रसाद सहित तमाम दुकानदार मैजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
