Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

04 अक्टूबर को चितरंगी में सीएम शिवराज नव निर्मित कालेज भवन का लोकार्पण कर वृहद नल – जल परियोजनाओ की रखेंगे आधारशिला

जिले के चितरंगी में दोपहर 12. 45 बजे पहुंचेगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

बढता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आगमन जिले में 4 अक्टूबर को हो रहा है और इस संबंध में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा उनका कार्यक्रम जारी किया गया है । 

इस कार्यक्रम के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को प्रात: 10:50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से वाया प्लेन एयर स्ट्रीप रीवा के लिये प्रस्थान करेगे और वही 11:50 बजे एयर स्ट्रीप रीवा आगमन एवं 11:55 बजे एयर स्ट्रीप रीवा से चितरंगी जिला सिंगरौली के लिये प्रस्थान हेलीकाप्टर द्वारा 12:25 हेलीपैड शासकीय हायर सेकन्ड्री स्कूल सकरिया आगमन और मुख्यमंत्री श्री चौहान चितरंगी मे नव निर्मित कालेज भवन का लोकार्पण करेगे एवं “जल जीवन मिशन” अंतर्गत वृहद नल जल परियोजनाओ की आधारशिला रखेगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान चितरंगी मे आयोजित जन सभा को संबोधित करेगे और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित करेगे और वही मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 3:00 बजे हेलीपैड शासकीय हायर सेकन्ड्री स्कूल सकरिया से एयर स्ट्रीप रीवा के लिये प्रस्थान करेगे और शाम 3:35 बजे एयर स्ट्रीप रीवा आगमन व विशेष विमान से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...