बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली जिले के चितरंगी में आयेगे वही मुख्यमंत्री प्रात: 10.50 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर प्रात: 11:50 बजे हवाई पट्टी रीवा पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री रीवा से प्रात: 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे हेलीपैड चितरंगी पहुंचेंगे और वही मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हेलीपैड से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय पहुंचकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे ।
मुख्यमंत्री जी सभा स्थल में दोपहर 1:05 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक स्व सहायता समूहों के उत्पादों तथा “जल जीवन मिशन” की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और मुख्यमंत्री जी का परंपरागत लोक नृत्यों से स्वागत किया जायेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे मुख्य मंच में कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान करेंगे ।
वही इस समारोह में “मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन” की 324 समूह जल योजनाओं सहित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे और वही मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से चितरंगी से प्रस्थान कर दोपहर 3:35 बजे रीवा पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री रीवा से दोपहर 3:45 बजे वायुयान से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे ।
निर्माण कार्यों का होगा शिलान्यास तथा लोकार्पण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 4 अक्टूबर को सिंगरौली जिले के चितरंगी आयेगे और मुख्यमंत्री चितरंगी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में कुल 1684 करोड़ 78 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे । समारोह दोपहर 12 बजे आरंभ होगा ।
इस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मंत्री खनिज एवं श्रम विभाग, बृजेंद्र सिंह यादव राज्यमंत्री पीएचई विभाग, सांसद श्रीमती रीति पाठक, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहेंगे ।
इस समारोह में “मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन से स्वीकृत 324 जल प्रदाय योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, इनकी लागत 359 करोड़ 83 लाख 33 हजार रुपये है जिसमे सिंगरौली जिले की 124, रीवा की 145 तथा सीधी जिले की 55 समूह जल योजनाये शामिल हैं और इनसे एक लाख 29 हजार 973 परिवारों को घर में नल से जल मिलेगा और इस समारोह में मुख्यमंत्री 33 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से 1428 स्कूलों तथा 960 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था के कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे ।
मुख्यमंत्री “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना” से मंजूर 20.55 करोड़ रुपये की लागत से चार सड़कों के निर्माण एवं पीआईयू लोक निर्माण विभाग के एक करोड़ 15 लाख रुपये की लागत के भवन निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे और वही मुख्यमंत्री चितरंगी में 1726.37 लाख रुपये की लागत से चार भवनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भवन बैढ़न, शासकीय महाविद्यालय भवन सरई, जगन्नाथ सिंह स्मृति कॉलेज भवन चितरंगी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन बरका शामिल हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
