Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीएम शिवराज के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी जोरों पर

सभा स्थल चितरंगी पहुंचकर कलेक्टर – एसपी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

बढ़ता कारवाँ/सिगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 4 अक्टूबर को सिंगरौली के चितरंगी तहसील आगमन हो रहा है और वही सीएम शिवराज के आगमन की तैयारियों में जिला प्रशासन जी जान से जुटा हुआ है और तैयारियोंं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

आज कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के द्वारा चितरंगी पहुचकर सभा स्थल सहित हेलीपैड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की सभा शासकीय स्कूल मैदान चितरंगी मे आयोजित होगी जिसमे मुख्यमंत्री श्री चौहान चितरंगी मे नवीन कलेज भवन का लोकार्पण करेंगे और साथ ही “जल जीवन मिशन” द्वारा शुरू की जा रही वृहद पेयजल परियोजनाओ की आधारशिला रखेगे और वही सीएम शिवराज के द्वारा सभा स्थल मे ही शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओ से पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित किया जायेगा ।

इस दौरान अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, एसडीएम माड़ा नीलेश शर्मा, सम्पदा सर्राफ, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी. पाण्डेय, एसडीओपी पुलिस राजीव पाठक, डिप्टी कलेक्टर एसपी मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...