Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

8 ब्यक्ति कुछ दलाल मिल कर मध्य प्रदेश शासन की शासकीय 75 एकड़ शासकीय भूमि हड़पने का कर रहें है प्रयास खसरा आया सामने।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/(राजकुमार सिंह/बी.एम. नामदेव) सरई तहसील अंतर्गत डोंगरी ,रौहाल ,भैसा मुड़ा में लगभग 150 एकड़ शासकीय भुमि पर भु माफियाओं की बुरी नजर के बाद दो लोगो के नाम के साथ 15 एकड़ का खसरा का नम्बर की खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे से कुछ लोगो के नाम सामने आये है कुछ नाम अभी आना बाकी था जिसमे से अब अपने पास 75 एकड़ जमीन का खसरा और 8 लोगो का नाम सामने आ चुका।

आप को बता दे कि हमने पहले ही कहा था कि कुछ भू माफियो की बुरी नजर जिले की शासकीय भूमि को हड़पने में टिकी हुई है।उसमे से कुछ नाम एक स्थानीय NGO के मध्यम से भूमि के दस्तावेज के आधार पर रकवा खसरा नम्बर भूस्वामियों व दलालों का नाम सामने आया है।।

ये सारी जमीने दस्तावेज में अभी भी मध्य प्रदेश शासन ही दिखा रहा है लेकिन इन जमीनों के फर्जी दस्तावेज मे भूमाफियों द्वारा अपने ग्राहकों का नाम दर्ज करा चुके है जिसको साठ गांठ व फर्जी तरीके से तहसीलदार ऑफिस से होते हुए न्यायालय बैढन तक पहुँचा दिया गया है ।

मध्य प्रदेश शासन की भूमि को हड़पने हेतु भूमाफियों द्वारा शासकीय रिकार्ड रूम से लेकर बाहर तक एक लंबी गैर सरकारी काम करने वालो की फौज बना रख्खी है। जो मध्य प्रदेश शासन की जमीन को निजी जमीन बनाने वाले सारे दस्तावेज उपलब्ध कराते है।।

सूत्रों की माने तो फर्जी ऑफ लाइन दस्तावेज के आधार जो मध्य प्रदेश शासन की भूमि पर भूस्वामी बनानां चाहते है उसमें से ये लोग कुछ है जैसे (1) अनिल कुमार श्रीवास्तव पिता भगवती प्रसाद श्रीवास्तव तहसील सरई ग्राम डोंगरी भूमि लगभग 10 एकड़ ( 2-)इक्वाल अंसारी पिता फारुख अंसारी तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 5 एकड़ (3)बाबादिन पिता सीता राम तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 5 एकड़ (4) प्रमोद सिंह पिता लाखन सिंह तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 5 एकड़ (5) सुखेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पिता कैलाश प्रसाद श्रीवास्तव तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 5 एकड़ (6) राजेश कुमार पिता बुधई बैसवार तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 5 एकड़ (7)सभई राम पिता सुमेर साकेत तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 30 एकड़ (8) बलबिंद्र सिंह पिता माखन सिंह तहसील सरई ग्राम डोंगरी जिला सिंगरौली जमीन लगभग 10 एकड़ जमीन पर ऑफ लाइन पर अपना नाम दर्ज करा चुके है जब कि खसरा में अभी भी मध्य प्रदेश शासन दिखा रहा है।।

इस सभी फर्जी दस्तावेज को अंजाम तक पहुचाने में अहम भूमिका तीन लोगो की है (1) राम जीवन उर्फ (भोले)पिता राम दास (2) राम सुंदर पिता जगलाल आदि है एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो के माध्यम से ये देखा व सुना गया की इस पूरे खेल का अनिल कुमार श्रीवास्तव ही मास्टर माइंड है जो पुराने दस्तावेज बनवाने व ग्राहकों को फंसाने के काम करता है।।अभी बैढन तहसील अंतर्गत लगभग 50 एकड़ तियरा,चरगोड़ा में कूट रचित फर्जी दस्तावेज में दर्ज नाम आना बाकी है जो आगे प्रकाशित किया जाएगा।।

अगर जिला प्रशासन ऐसे भूमाफियाओं पर तत्काल रोक नही लगती
तो न जाने कितनी मध्य प्रदेश शासन की शासकीय भूमि को ये अपना निवाला बना डालेंगे।।

वही स्तानीय human world NGO का कहना है कि जिला प्रशासन अगर इन भूमाफियाओं पर रोक लगाए नही तो ऐसे भु माफिया पूरे जिले में सक्रिय है जो अपने मनसूबे में सफल हो जाएंगे इस तरह शासकीय दस्तावेज के साथ दुरपयोग करने वाले लोगो का मनोबल बढ़ेगा।

ऐसे ही कुछ कूट रचित दस्तावेज के आधार पर जिला कलेक्टर सिंगरौली,तहसीलदार,सरई,और माङा को लिखित शिकायत भी NGO देने जा रही है जिससे कि मध्य प्रदेश शासन की शासकीय भूमि बचाई जा सके।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...