ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – दीपक वर्मा) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी बलियरी रोड शासकीय स्कूल के पास आज बीती रात में अज्ञात चोर द्वारा सुनसान घर का ताला तोड़कर घर के बक्से में रखे सोने – चांदी के जेवर एवं नकदी ले उड़े और वही पास में खाली बक्सा (पेटी) एकांत में पड़ा हुआ है ।
फरियादी सरिता शाह पति जयप्रकाश शाह उम्र लगभग 35 वर्ष ने बताया कि बताया कि कल जीयुतिया व्रत थी जो घर मे ताला बन्दकर के टाकीज के पास अपने मायके पूजा करने के लिये गयी थी घर में कोई नहीं था सुनसान होने के कारण अज्ञात चोर ने घर के पेटी में रखें चांदी की करधनी, हाथ मेंहदी, 2 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया व सोने के जेवर कान का सुई धागा, एक लॉकेट और ₹15 हजार रुपये नगदी पेटी में रखें थे जो गायब हैं और वही पेटी को एकांत में फेका गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
