Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम सिंगरौली क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी के नाम पर ठेकेदार कर रहे है लूट।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/10/2021

मिट्टी कीचड़ पर सीमेंट कंक्रीट से बन रहा पीसीसी सड़क, बना जांच का विषय

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्र. 41 गनियारी के सुभद्रा मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने व पीछे स्मार्ट सिटी के तहत जनता की गाढ़ी कमाई के दिये हुये टैक्स के लाखो रुपये खर्चकर चौड़ीकरण करके पीसीसी सड़क बनायी जा रही है जिसमें सड़क के किनारे के हिस्से में पड़े धूल – मिट्टी, कीचड़ पर ही सीमेंट कंक्रीट की सड़क बनायी जा रही है ।

वही बताते है कि स्मार्ट सिटी के तहत सविंदाकार के द्वारा सड़क के दोनों तरफ सड़क की उचाई व चौड़ाई बढ़ाई जा रही है जो सड़क के किनारे कच्ची भूमि मिट्टी – कीचड़ पर चौड़ाई करने वाले हिस्से में बड़ी गिट्टी सीमेंट कंक्रीट पीसीसी का न करके जीरा गिट्टी व सीमेंट कंक्रीट डालकर पीसीसी सड़क बनाया जा रहा है ।

वही स्मार्ट सिटी के संविदाकार की लापरवाही कहे या सड़क के नाम पर लूट, किसी का ध्यान न चला जाये इस लिए जल्दबाजी में सड़क बनायी जा रही है जो जाँच का विषय बना हुआ है।

वही स्थानीय रहवासियों का कहना है ऐसे में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ कि ताकि गुणवत्तापूर्ण पीसीसी सड़क का निर्माण हो और लम्बे समय तक सड़क का उपयोग हो सके नही तो सड़को को खूनी सड़क होने में देर नही होगी गारंटी खत्म होते ही हो जाएंगी खूनी सड़क ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...