ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में “स्वच्छ भारत मिशन” के तहत स्वच्छता के प्रति लोगो को जनजागरूकता करने हेतु नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च करके जोर – शोर से “स्वच्छता जन जागरूकता” कार्यक्रम चौराहों में नुक्कड़ सभा व गली – मुहल्लों में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।
वहीं जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर औद्योगिक क्षेत्र के पास नगर निगम के संविदाकार सीटाडेल कंपनी द्वारा मृत पशु मवेशियों को खुले में द्वारा फेंक दिया जाता है जिससे बदबूदार गन्ध से स्थानीय लोग परेशान है और वही गन्दगी/बीमारी फैलने की संभावना बनी हुयी है ।
वही कल दिनांक 21/09/2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सदस्य काम. संजय कामरेड ने नपानि आयुक्त को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि आपके नगर निगम में सफाई एवं कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी सीटाडेल के द्वारा शहर में मृत गायो एवं अन्य जानवरों को इंडस्ट्रियल एरिया के पास खुले में फेंककर पूरे क्षेत्र में बदबू / गंदगी तथा बीमारी फैलाने का काम कर रही है उक्त कंपनी प्रबंधन पर त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त कार्य पर रोक लगाने एवं मृत गायों व अन्य जानवरों को मिट्टी में दबाने का कार्यवाही कर पार्टी को अवगत कराने का कष्ट किया जाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal

