ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के बैढन – गनियारी के शांतिनगर – हर्रई – ढोटी इत्यादि जगहों पर नगर निगम अमला के अधिकारियों द्वारा सुबह -सुबह मोहल्ले – मोहल्ले में जाकर जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है और नव निर्माण कार्य एवं नाली – सड़क इत्यादि मरम्मत का कार्य डायरी में नोट किया जा रहा है और वही मोहल्लेवासियों को आश्वासन भी दिया गया है कि आपसी सहमति एवं विकास कार्य में सहयोग देवें ।
वही नल जल योजना के तहत घर – घर मे नल कनेक्शन लगाये गये हैं जिसका नल कनेक्शन व नल जल का बिल एवं मकान टैक्स नगर निगम कार्यालय में शुल्क जमा करें ताकि नल कनेक्शन विच्छेदन व अन्य परेशानियों से बचा जा सके ।
मौके पर नगर निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य, कार्यपालन अधीक्षण यंत्री व्ही.पी. उपाध्याय, अधीक्षण यंत्री आर.के. जैन, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री पी.के. सिंह, अनुज सिंह, वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह सहित वार्ड के स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
