Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नौडिहवा चौकी प्रभारी नशे के विरुद्ध 12 लीटर महुआ शराब जप्त कर की कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के दिशा – निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में गढ़वा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनी के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नौडिहवा चौकी प्रभारी व पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुये हाथ भट्टी की बनी 12 लीटर देशी महुआ शराब को जप्त किया गया ।

वही पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र धुर्वे को चौकी क्षेत्र के ग्राम खैड़ार में अवैध महुआ शराब का कारोबार होने की मुखबिर से सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एवं थाना प्रभारी गढ़वा मनोज सोनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर रवाना किया जहां पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी गंगा जायसवाल पिता जगमोहन जायसवाल उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम खैड़ार चौकी नौडिहवा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली (म.प्र.) के कब्जे से एक प्लास्टिक की जरीकेन मे 12 लीटर हाथ भठ्ठी शराब अनुमानित मूल्य 3000/-₹ बरामद होने पर पुलिस चौकी में आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी नौडिहवा उप निरीक्षक पुष्पेंद्र धुर्वे, आरक्षक सुनील मुजाल्दे, आरक्षक राजेश मिश्रा, भैयालाल यादव की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...