खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने सिंगरौली से किया फोर्टिफाइड चावल वितरण पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह- जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के फोर्टिफाईड चावल वितरण कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लीक के माध्यम से किया गया ।
इस अवसर पर सीधी सिंगरौली सांसद रीति पाठक, सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, चितरंगी विधायक अमर सिंह, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, तरूण पिथौरे प्रबंध संचालक, दीपक सक्सेना निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, कलेक्टर राजीव रजन मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल उपस्थित रहे और उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।
फोर्टिफाईड चावल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हितग्राहियो को संबोधित करते हुये मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि इस योजना को सबसे पहले जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया है और इसके बाद अन्य जिलों में भी योजना की प्रारंभ की जायेगी और उन्होने कहा कि इस चावल से सबसे अधिक फायदा कुपोषित बच्चों व महिलाओ का होगा और इस चावल में विभिन्न विधियों द्वारा विटामिन बी-12, बी-6, आयरन, फोलिक एसिड जैसे विटामिन एवं पोषक तत्वों को जोड़ा गया है और जिससे महिलाये एवं बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूरकर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी और वही मंत्री श्री सिंह ने कहा कि फोर्टिफाइड चावल का वितरण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य के दुकानों से वितरण किया जायेगा और जिले के फोर्टिफाइड राइस तैयार करने लिये जिले की तीन राइस मिल को राइस ब्लेडिंग कार्य सौंपा गया है मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच है कि गरीबो, बच्चो, महिलाओ को पोषण युक्त आहर मिले जिससे उनमे होने वाले कुपोषण को रोका जा सके और वही गरीब तबके के लोगो को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध कराकर उनमे होने वाली बिमारियो को कम किया जा सकता है ।
वही सरकार 2024 से अपनी सभी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल का वितरण करने लगेगी और इस कदम के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री महिलाओं और बच्चों में एनेमिया की समस्या को खत्म करना चाहते हैं और कहा कि ब्लैक राइस चावल की बाजार में काफी मांग है इस फोर्टिफाइड राइस आयरन, विटामिन बी 12 तथा फोलिक एसिड से युक्त होता है जिससे इसकी न्यूट्रिशिनल वैल्यू काफी बढ़ जाती है जो कुपोषण को दूर करने में सहायक होता है और इससे बच्चों व महिलाओं का उचित विकास होगा और उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फोर्टिफाइड राइस प्रत्येक पात्र लाभार्थी को ही मिले ।
सिंगरौली, अनूपपुर, भिण्ड में सर्वाधिक एनेमिया से ग्रस्त है
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सर्वाधिक आबादी वाले जिले सिंगरौली मे 5 से 9 माह के 61 प्रतिशत बच्चे एनेमिया एवं गर्भवती महिलाओ में एनेमिया का स्तर 53.3 प्रतिशत है और उन्होने कहा कि सिंगरौली- अनूपपुर – भिण्ड में सर्वाधिक एनेमिया ग्रस्त व्यक्ति मिले है ।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले की सभी राशन की दुकानो, स्व. सहायता समूहो, आगनबाड़ी केन्द्रो के मध्यम से हितग्राहियो को चावल उपलब्ध कराया जायेगा और कुछ दिन पश्चात हितग्राहियो के घर- घर जाकर चावल वितरण किये जाने की व्यवस्था की जायेगी और वही मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मिलावटखोरो के विरूद्ध प्रदेश सरकार द्वारा कठोर कार्यवाही की जा रही है वही जिले के विक्रेताओ से आह्वान किया कि वे शुद्ध सामग्री उचित दर में विक्रय करें और इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सिंह के द्वारा लाभार्थियो को फोर्टिफाइड चावल का वितरण किया गया और साथ ही 3 राईस मीलर्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया ।
श्री मंत्री सिंह ने अपने भाषण व पत्रकारों से प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में मिलावट खोरो एवं गड़बड़ी करने वाले कोटेदारो के कुल ऊपर 106 लोगो कार्यवाही कर जेल भेजा गया और साथ ही इस क्षेत्र के सांसद/विधायक का मुंह देखते हुये कहां कि यहां के सांसद विधायक कहे तो यहां पर अपने अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ कहे तो निर्देश दे दे और वहाँ पर कोई नही बोला ।
वही 2024 तक राशन दुकानों से वितरित सभी चावलों का करना है फोर्टीफिकेशन सांसद सीधी
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज सिंगरौली जिले से राईस फोर्टिफिकेशन पायलट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और कहा कि पायलट प्रोजेक्ट का शुुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी जी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुये किया गया है जो 2024 तक सभी राशन की दुकानो के माध्यम से वितरित चावल बच्चो को माध्यन भोजन में प्रदान होने वाले चावल का फोर्टिफिकेशन करना है और फोर्टिफिकेशन को एनेमिया मुक्त भारत एवं पोषण अभियान के माध्यम से एनेमिया को कम करने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गयी है और इस योजना के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुये कहा कि देश में अमृत उत्सव को मनाते हुये आगे बढ़ रहे है ।
वही सिंगरौली विधायक श्री बैस ने कहा कि जिले लिये यह एक अच्छी सौगात मिली है जो फोर्टिफाईड चावल एनेमिया को कम करने के लिये एक अच्छी पहल है जो हमारे जिले से आज प्रारंभ हो रहा है मैं इसके लिये अपने देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी सहित खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ ।
वही चितरंगी विधानसभा के विधायक अमर सिंह ने कहा कि चावल फोर्टिफिकेशन एक आदर्श योजना है सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे फोर्टिफाईड चावल को सामिल करने से राज्य मे आबादी के पोषण स्थिति मे सुधार के लिये एक स्थाई एवं लागत प्रभावी तरीका है ।
वही देवसर विधायक ने कहा कि फोर्टिफाईड खाद्य पदार्थो का वितरण अति संवेदनशील आबादी मे बच्चे एवं महिलाओ के बीच सुक्ष्म पोषक तत्वो की कमी को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीको मे से एक है और हम इसके लिये प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति धन्यवाद देता हू साथ ही हमारे जिले में इस योजना का शुभारंभ किया गया इसके लिये मै अपने प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री को भी धन्यवाद देता हूँ ।
उक्त अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, सिंगरौली तहसीलदार जीतेन्द्र वर्मा, सुश्री मानसी शेखर, बी.के शुक्ला जिला आपूर्ति अधिकारी, ऋशम शुक्ला, भगवंत चिल्हाटे न्यूट्रशियन, मुकेश स्वर्णकार, नगर निगम निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रावेन्द सिंह सहित डीएन शुक्ला, अरूण देव पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, राजेश तिवारी, श्रीमती आशा यादव, रजनीश पाण्डेय, सीमा जायसवाल, संदीप शुक्ला, मुकेश तिवारी, संदीप चौबे, गिरिजा पाण्डेय, बिक्रम सिंह, विनोद चौबे, लक्षमण सिंह बैस रहे और वही भारी संख्या में महिला हितग्राही व समाजसेवी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
