22 सितम्बर को डबल फोर्टिफाईड चावल वितरण कार्यक्रम का अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी से करेगे शुभारंभ
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बिसाहूलाल सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का जिले मे आगमन 21 सितम्बर को शांय 6:00 बजे होगा ।
मंत्री श्री सिंह 21 सितम्बर को प्रात: 11:00 बजे अनूपपुर से प्रस्थान कर शांय 6:00 बजे सिंगरौली पहुचेगे एवं रात्रि विश्राम सिंगरौली मे करेंगे और वही 22 सितम्बर को प्रात: 11:00 बजे जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ चर्चा के पश्चात दोपहर 12:00 बजे पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा करेंगे और दोपहर 2:00 बजे अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी मे आयोजित कार्यक्रम में डबल फोर्टिफाईड चावल वितरण कार्यक्रम का शुुभारंभ करेगे और शांय 4:00 बजे सिंगरौली जिले से प्रस्थान कर रात्रि 11:00 बजे अनूपपुर आगमन एवं रात्रि विश्राम अनूपपुर में करेंगे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
